बाढ़ प्रभावित शाहजहांपुर में प्रशासन की पहल:एडीएम नाव से पहुंचे घर-घर, वित्त मंत्री ने भी बांटे लंच पैकेट

शाहजहांपुर में गर्रा और खननौत नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज कर दिया है। सबसे अधिक प्रभावित सुभाषनगर कॉलोनी में एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने नाव से पहुंचकर प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट वितरित किए। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वार्ड नंबर-48 के निसरजई मोहल्ले का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। साउथ सिटी कॉलोनी में सांसद अरुण सागर के पुत्र अभिषेक सागर ने अपने साथियों के साथ प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल और दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाईं। निजामपुर गौटिया में पुल का एप्रोच रोड बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी को सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग तथा संकेतक लगाने के निर्देश दिए। यह कदम वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आने का माध्यम बड़ा नाला है अजीजगंज, कांशीराम कालोनी और आवास विकास कालोनी में बाढ़ का पानी भर गया है। इन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आने का माध्यम बड़ा नाला है। कांशीराम कालोनी और अजीजगंज के पार्षद आमने-सामने आ गए। दोनों ही कालोनियों के लोग भी इकट्ठा हो गए। नाला बंद करने के लिए मिट्टी का डंपर मंगाया गया। मिट्टी डालने का विरोध एक पक्ष करने लगा। जबकि दूसरा पक्ष मिट्टी डालकर नाला बंद करना चाहता था। काफी देर दोनों पक्ष डटे रहे। सूचना मिलते ही नगर आयुक्त मौके पर पहुंच गए हैं। वह दोनों ही पक्षों से वार्ता कर रहे हैं।

Sep 7, 2025 - 15:16
 0