पैर फिसलने से नदी गिरा मजदूर, मौत:जहानाबाद में स्थानीय लोगों ने निकाला शव, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
जहानाबाद में दरधा नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को वह नदी के किनारे पैर धोने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।आसपास के लोगों ने उसे डूबते हुए देखा और तुरंत जाफरगंज मोहल्लेवासियों को सूचना दी। मृतक की पहचान जाफरगंज निवासी मोहम्मद गुलाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला और सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। मजदूरी कर परिवार चलाते थे स्थानीय मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मृतक मोहम्मद गुलाम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अत्यंत गरीब था। उसकी मृत्यु के बाद परिवार पर संकट आ गया है। परिवार ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। लगातार बारिश के कारण सभी नदियों में पानी भरा हुआ है। जिला प्रशासन ने सभी लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया है। इसके बावजूद कुछ लोग नदी किनारे जा रहे हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
Aug 1, 2025 - 22:29
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.