लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पदयात्रा:बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मुहिम, 2 अगस्त रात 11 से 3 अगस्त सुबह 11 बजे न निकलने की अपील

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग को लेकर अभियान समिति की ओर से 2 अगस्त की रात 11 बजे से 3 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आहूत जनता लॉकडाउन को सफल बनाने की अपील के लिए शुक्रवार दूसरे दिन भी शहर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा हड़ताली चौक से शुरू होकर कचहरी रोड, अंबेडकर चौक, ट्रैफिक चौक होते हुए पावर हाउस चौक तक निकाली गई। लोगों ने नारे लगाए और दुकानों-बाजारों में पर्चे बांटकर जनता से अपील किया कि 12 घंटे के इस प्रतीकात्मक बंद को सफल बनाएं। कहा- बेगूसराय लंबे समय से प्रमंडल बनाने की पात्रता रखता है नेतृत्व समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, कोर कमेटी प्रमुख विंग कमांडर रंजीत कुमार, डॉ. जितेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र राजा, अमरेश कुमार, राजीव सिन्हा एवं पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल आदि कर रहे थे। पदयात्रा में सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय लंबे समय से प्रमंडल बनने की पात्रता रखता है, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण यह मांग आज तक अधूरी है। प्रमंडल बनने से जिले में विश्वविद्यालय, एम्स, हवाई अड्डा और अन्य विकास परियोजनाएं शुरू होंगी। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जनता लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सेवा, दवा, दूध, प्रेस आदि आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संचालित होगा। आंदोलन का एकमात्र उद्देश्य सरकार तक पहुंचाना है कि हम एकजुट हैं।

Aug 1, 2025 - 22:29
 0