गुरुग्राम में बंबीहा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर:पुलिस ने दोनों को गोलियां मारकर पकड़ा; पंजाब से वारदात करने आए थे

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने बंबीहा गैंग के 2 शॉर्प शूटरों को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान पंजाब के रहने वाले सुमित और मंजीत के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित और सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज ललित की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार देर रात 2 बजे दोनों बदमाशों को मैदावास गांव के पास घेर लिया। टीम ने दोनों को सरेंडर करने को कहा। उन्होंने सरेंडर करने के बजाय टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इसमें दोनों बदमाशों के पैर पर गोली लगी। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें कैदियों के वार्ड में भर्ती कराया गया है। अधिकारी बोले- वारदात करने आए थे सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित ने बताया कि दोनों बदमाश बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। गुरुग्राम का कौशल चौधरी भी इसी गैंग में बंबीहा गैंग के बारे में जानिए....

Oct 12, 2025 - 09:25
 0