कैमूर सदर अस्पताल में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान शुरू:17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा कैंपेन, महिलाओं को मिलेंगी मुफ्त हेल्थ सर्विस
कैमूर में बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। बिहार सरकार के मंत्री मो. जमा खान, भाजपा विधायक भरत बिंद और सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और फीता काटकर इस अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य अभियान चलेगा। अभियान में महिलाओं के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच और परामर्श की सुविधा रहेगी। मातृ स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू की गई है और इसे राष्ट्रीय पोषण माह से भी जोड़ा गया है। 'अभियान महिलाओं और परिवार के स्वास्थ्य को देंगे मजबूती' मौके पर मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि इस तरह के अभियान महिलाओं और परिवार के स्वास्थ्य को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि जब महिला स्वस्थ होगी तभी समाज और परिवार मजबूत हो पाएगा। मंत्री ने इसे केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल बताते हुए सभी महिलाओं से इस कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की। स्वास्थ्य शिविरों का किया जाएगा आयोजन सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा। खासकर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की जांच पर जोर रहेगा। उन्हें आयरन-फोलिक एसिड, पोषण संबंधी दवाएं और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा। इस अवसर पर DPM ऋषिकेश जायसवाल, मैनेजर शैलेंद्र कुमार, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सदर अस्पताल में हुआ यह शुभारंभ जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Sep 18, 2025 - 09:53
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.