केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी:हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच स्नोफॉल; राजस्थान में तापमान 12°C तक गिरा, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों से बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में मंगलवार को पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2 और 3 इंच तक स्नोफॉल हुआ। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में अगले 2 दिन बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इधर, पंजाब-हरियाणा के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले 36 घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है। पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और फिरोजपुर में बारिश होगी। हरियाणा के अंबाला, पंचकुला, कैथल, करनाल और हिसार समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 8 अक्टूबर के आसपास मौसम साफ हो जाएगा। पहाड़ी राज्यों से बर्फबारी की 11 तस्वीरें.... ​​​​​​राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: जयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर में 4 इंच तक पानी बरसा, 12 डिग्री तक पारा गिरा उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान के पूर्वी जिलों में आज (मंगलवार) भी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ​मंगलवार को 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राय होगा और आसमान साफ रहेगा। उधर, मंगलवार को भी जयपुर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:अगले 48 घंटे में प्रदेश में हेवी रेन की चेतावनी; अररिया समेत 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अक्टूबर के बाद से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट: तेज हवा चलेगी, 6 जिलों में मूसलाधार बरसात होगी; हिसार में तापमान 12 डिग्री लुढ़का हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 6 जिले कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है, जबकि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: बारिश-बर्फबारी से दिसंबर जैसी ठंड:चंबा का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री कम; आज यलो अलर्ट, 40KM की रफ्तार से तूफान की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में जल्दी बर्फबारी से पहाड़ों पर अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही नवंबर-दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.5 डिग्री कम और बीते 24 घंटे में 8.6 डिग्री नीचे गिरा है। कई शहरों का पारा नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। पूरी खबर पढ़ें

Oct 7, 2025 - 16:47
 0