दिल्ली में नाबालिग ने कार से टक्कर के बाद घसीटा:युवक की मौत; इंजन के नीचे फंसा था, आरोपी जानता था लेकिन गाड़ी नहीं रोकी

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक नाबालिग ने कार से 32 साल के युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद 600 मीटर तक घसीटा। इसके बाद युवक को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 अगस्त की शाम बादली इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई। अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखा कि युवक लाल रंग की चलती कार की इंजन के नीचे फंसा था। चालक ने उसे रोड पर करीब 600 मीटर तक घसीटा। बाद में युवक का शव एनडीपीएल ऑफिस के गेट नंबर 5 के पास मिला था। उसके शरीर पर कई चोटें थीं और कपड़े फटे हुए थे। DCP हरेश्वर ने बताया कि आरोपी नाबालिग को पता था कि घायल व्यक्ति उसकी कार के नीचे फंसा हुआ है। CCTV फुटेज में दिखा कि उसने कुछ देर के लिए कार रोकी, लेकिन फिर तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। CCTV फुटेज की जांच के बाद पूरी घटना सामने आई और आरोपी किशोर को उसके घर से हिरासत में लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए दंड) के तहत FIR दर्ज की गई है। हादसे की दो विजुअल देखिए... मृतक के ऑफिस के पास हुई घटना दिल्ली पुलिस ने बताया कि युवक को बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान राजा विहार निवासी सुजीत मंडल के रूप में हुई है। सुजीत बादली इंडस्ट्रीयल एरिया के एम-2, फेज 1 स्थित एक पीवीसी पाइप फैक्ट्री में काम करता था। 23 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उसके ऑफिस के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। CCTV फुटेज की मदद से गाड़ी नंबर की जांच की गई, कुछ मोबाइल नंबरों को ट्रैक किया गया। इसके बाद कार को नई दिल्ली के मंडोली स्थित एक घर से जब्त किया गया। बाद में नाबालिग को भी पकड़ लिया गया। 3 महीने पहले टीनेजर ने नशे में दो लोगों को कार से कुचला था 29 मई को दिल्ली के जनकपुरी में 19 साल के लड़के ने दो साइकिल सवारों को कार टक्कर मार दी थी। फिर कार क झुग्गी में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक गर्भवती महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं। लड़का नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। पूरी खबर पढ़ें... ............................................. कार एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... वडोदरा में 8 को 120 की स्पीड से टक्कर मारी:महिला की मौत, VIDEO; कार से निकलकर आरोपी लॉ स्टूडेंट चिल्लाया- एक और राउंड गुजरात के वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने 3 टू-व्हीलरों को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में 37 साल की महिला हेमाली पटेल की मौत हो गई। 7 अन्य घायल हुए, इनमें एक बच्चा भी शामिल है। 100-120 KMPH की रफ्तार में चल रही कार ने अपने आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मारी। हेमाली को कई फीट तक घसीटा। पूरी खबर यहां पढ़ें... ठाणे में हिट एंड रन केस:मर्सिडीज की टक्कर से 21 साल के लड़के की मौत, आरोपी फरार; महाराष्ट्र में 6 महीने में चौथा मामला महाराष्ट्र के ठाणे में मर्सिडीज कार ने 21 साल के लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के तौर पर हुई। हादसा तब हुआ, जब दर्शन खाना खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। नासिक हाईवे की ओर जा रही मर्सिडीज ने उसे टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें..

Aug 27, 2025 - 23:27
 0