करनाल में करंट लगने से नाबालिग लड़के की मौत:खेत में ट्यूबवैल चालू करते समय हुआ हादसा, परिवार का इकलौता बेटा; पिता दिव्यांग

करनाल के सीतामाई गांव के खेत में ट्यूबवैल चलाने गए 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम को हुआ। नाबालिग को जब करंट लगा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजन उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात को शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फ्यूज बदलते वक्त करंट लगने से गिर पड़ा लड़का मृतक की पहचान 15 वर्षीय ईशांत पुत्र सलिंद्र के रूप में हुई है। ईशांत ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अब खेती संभाल रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। शनिवार शाम ईशांत अपने ताऊ के लड़के के साथ खेत में गया था। दोनों को खेत में पानी देना था। ट्यूबवैल चलाने के लिए जैसे ही ईशांत स्टार्टर के पास गया, वहां ग्रिफ का फ्यूज उड़ा हुआ मिला। जैसे ही उसने नया फ्यूज लगाने की कोशिश की तो करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। ताऊ के लड़के ने दी सूचना, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल ईशांत के ताऊ का लड़का उसके साथ ही खेत में था। काफी देर तक ईशांत के वापस न आने पर वह ट्यूबवैल के पास पहुंचा। वहां उसने देखा कि ईशांत जमीन पर पड़ा है। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत पहुंचे और गंभीर हालत में ईशांत को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अपाहिज, अब परिवार का सहारा भी खत्म परिजनों ने बताया कि ईशांत के पिता पहले से ही दिव्यांग हैं और घर-परिवार की जिम्मेदारी अब उसी पर थी। खेती का पूरा काम वही संभालता था। परिजन राजबीर ने बताया कि जैसे ही ईशांत ने फ्यूज लगाना शुरू किया तो करंट लगा और वह नीचे गिर गया। हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपा शव घटना की जानकारी मिलते ही सीतामाई चौकी इंचार्ज सुभाष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि ईशांत की मौत करंट लगने से हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0