हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी:दो बदमाशों ने की फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

हापुड़ के कोतवाली देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर सोमवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के मुताबिक, अतुल त्यागी निवासी त्यागी नगर, कोतवाली नगर हापुड़ मूल निवासी ग्राम सूदना किसी काम से स्वर्ग आश्रम रोड पर गया था। इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अतुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे देव नानंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है। उसे किसी तरह का बड़ा खतरा नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना आपसी विवाद का नतीजा प्रतीत हो रही है। वहीं, हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में सामने आया कि घायल अतुल त्यागी कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी पुरानी आपराधिक रंजिशों और हालिया गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिसके चलते पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अतुल की पुरानी आपराधिक रंजिशों की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

Aug 18, 2025 - 22:54
 0