मुख्यमंत्री राहत कोष में L&T ने सीएम धामी को सौंपा 5 करोड़ का चेक
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद एवं आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। ...

Chief Minister Pushkar Singh Dhami: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद एवं आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने राहत राशि का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।
उल्लेखनीय कुछ समय पहले उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के चलते काफी जन-धन की हानि हुई थी। इसी के चलते लार्सन एंड टुब्रो मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री धामी ने राहत राशि के लिए कंपनी की सराहना की।
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद एवं आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। pic.twitter.com/M8azXuDNBW — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 8, 2025
वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा- देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव अग्रणी, पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक वायु सेना के जवानों को ‘भरतीय वायु सेना दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका शौर्य, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala