मांगने से भी नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार, व्हाइट हाउस भड़का, डोनाल्ड ट्रंप की चुप्पी
Trump did not receive Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दावे किए, लेकिन उन्हें दुनिया का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नहीं मिला। फिलहाल ट्रंप की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, ...

Trump did not receive Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दावे किए, लेकिन उन्हें दुनिया का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नहीं मिला। फिलहाल ट्रंप की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, व्हाइट हाउस नोबेल समिति के फैसले से भड़क गया है। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है।
क्या कहा व्हाइट हाउस ने : व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने को लेकर X पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे। युद्ध समाप्त करते रहेंगे और लोगों की जानें बचाते रहेंगे। उनका दिल एक मानवतावादी है। वे अपनी इच्छाशक्ति के बल कुछ भी कर सकते हैं। चेउंग ने कहा कि नोबेल समिति ने साबित कर दिया कि वे राजनीति को शांति से ऊपर रखते हैं।
ट्रंप ने किया था आक्रामक प्रचार : उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए आक्रामक रूप से प्रचार किया था। इसी सप्ताह उन्होंने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए युद्धविराम और बंधक समझौते की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार के लिए अपना दावा मजबूत करने के लिए ट्रंप लगातार भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा करते रहे हैं। उनकी इस बात को पाकिस्तान ने तो स्वीकार किया, लेकिन भारत ने कभी भी स्वीकार नहीं किया।
हालांकि नोबेल शांति पुरस्कार के फैसले को लेकर रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने शुक्रवार सुबह अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर गाजा समझौते का जश्न मनाते समर्थकों के तीन वीडियो जरूर पोस्ट किए। हालांकि 9 अक्टूबर को कहा था कि मुझे लगता है कि वे मुझे यह पुरस्कार नहीं देंगे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala