बबुआ पांडे और अखिलेश ने बनाई शुरुआती बढ़त:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : सीपी उपाध्याय दूसरे, अशोक सिंह 196 मतों के साथ तीसरे स्थान पर
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में मतपत्रों की छंटनी पूरी होने के बाद अध्यक्ष व महासचिव पद के वोटों की गिनती शुरू कर दी गई। देर शाम तक हुई 1016 वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ ने त्रिकोणीय मुकाबले में और महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा ने सीधे संघर्ष में शुरुआती बढ़त बना ली है। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ 278 वोटों के साथ सबसे आगे थे। सीपी उपाध्याय 229 वोट पाकर दूसरे और अशोक कुमार सिंह 196 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे। शनिवार शाम तक की मतगणना में इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार ने 30, एसी तिवारी ने 32, देवी प्रसाद सिंह व लालधारी राजभर ने 10-10, प्रभाशंकर मिश्र ने 65, संतोष कुमार त्रिपाठी ने 20, सुरेश चंद्र पांडेय ने 25 और वीर सिंह ने 118 वोट प्राप्त किए थे। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा 385 वोट लेकर अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे। राय साहब यादव 239 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 92, हरिंद्र प्रसाद को 23, जमील अहमद आजमी को 30,संतोष कुमार मिश्र को 133, शशि प्रकाश सिंह को 64 एवं उदय शंकर तिवारी को 40 मत मिले थे। मतगणना में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र व विक्रम बहादुर सिंह ने भी सहयोग किया। इन दोनों पदों पर आगे की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में रविवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। लगातार जारी है वोटों की गिनती
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक 1016 वोटों की गिनती पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद पर राकेश पाण्डेय उर्फ बबुआ पांडे ने बढ़त बनाई हुई है। 278 वोट के साथ राकेश पाण्डेय बबुआ पहले स्थान पर हैं। जबकि सीपी उपाध्याय 229 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा की बड़ी बढ़त है। 385 वोट के साथ पहले स्थान पर अखिलेश शर्मा हैं। राय साहब यादव 239 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग होने के बाद अब अब वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई है। पूरा चुनाव हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहा है। हर मिनट की गतिविधि की वीडियो रिकॉरिंड हो रही है। सीसीटीवी के जरिय पूरी मॉनीटरिंग हो रही है। हर प्रत्याशी के सामने सबकुछ लाया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को वोटों की छटनी में देरी हो गई। चुनाव कमेटी के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सबकुछ किया जा रहा है। अब शनिवार सुबह से छंटनी के बाद अलग-अलग प्रत्याशियों के वोटों की गिनती शुरू होगी। शनिवार को काम आगे बढ़ेगा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में शुक्रवार को मतपत्रों की छंटनी शुरू हुई। छंटनी का कार्य पूरा न होने के कारण इसे शनिवार को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह की देखरेख में मतपत्रों की छंटनी का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाइब्रेरी हॉल में शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अध्यक्ष व महासचिव के प्रत्याशियों व उनके पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। दिन भर मतपत्रों को अलग-अलग किया जाता रहा। शाम पांच बजे छंटनी रोक दी गई और सभी बैलेट बॉक्स को फिर से ओल्ड स्टडी रूम में सील कर दिया गया। मतपत्रों की छंटनी का कार्य शनिवार सुबह आगे बढ़ेगा। चुनाव समिति ने बताया छंटनी पूरी हो जाने के बाद समय बचने पर वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों से शनिवार को फिर से छंटनी शुरू होने पर उपस्थित रहने को कहा है। शुक्रवार को कड़े इंतजामों में शुरू हुआ था काम
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। मतों की गिनती के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चूंकि पिछली मतगणना में हंगामा होता रहा है, ऐसे में इस बार इंतजाम हाईकोर्ट की निगरानी में हैं। हर पल की वीडियोग्राफी के साथ ही कमेटी काउंटिंग की निगरानी कर रही है। सीसीटीवी में हर पल की रिकॉर्डिंग की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अफसर काउंटिंग के अंत तक रहेंगे। हंगामा, विवाद रोकने की निगरानी
मतगणना स्थल के बाहर हंगामा, नारेबाजी, विवाद रोकने के लिए अलग से निगरानी की जा रही है। मतगणना का कार्य शुक्रवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में शुरू हो गया है। सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की गई। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। 85 फ़ीसदी से ज्यादा वकील सदस्यों ने मतदान किया। बार चुनाव में इस बार कुल 85.83 फ़ीसदी मतदान हुआ है। चुनाव में कुल 9718 मतदाता थे, जिनमें 8337 मतदाताओं ने वोट डाले। 85 फ़ीसदी से ज्यादा पड़े हैं वोट
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में बुधवार को 85 फ़ीसदी से ज्यादा वकील सदस्यों ने शान्ति पूर्ण तरीके से मतदान किया। नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन के भूतल पर बनाए गए मतदान स्थल पर वोट देने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक वकीलों की भारी भीड़ रही।
मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बार चुनाव में इस बार कुल 85.83 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव में कुल 9718 मतदाता थे, जिनमें 8337 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हो गया था जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए थे। चुनाव समिति ने बताया कि वोट डालने के लिए प्रत्येक बूथ में डेढ़ दर्जन केबिन बनाए गए थे। पूरा चुनाव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ। चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना या वारदात सामने नहीं आई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन क
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में मतपत्रों की छंटनी पूरी होने के बाद अध्यक्ष व महासचिव पद के वोटों की गिनती शुरू कर दी गई। देर शाम तक हुई 1016 वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ ने त्रिकोणीय मुकाबले में और महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा ने सीधे संघर्ष में शुरुआती बढ़त बना ली है। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ 278 वोटों के साथ सबसे आगे थे। सीपी उपाध्याय 229 वोट पाकर दूसरे और अशोक कुमार सिंह 196 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे। शनिवार शाम तक की मतगणना में इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार ने 30, एसी तिवारी ने 32, देवी प्रसाद सिंह व लालधारी राजभर ने 10-10, प्रभाशंकर मिश्र ने 65, संतोष कुमार त्रिपाठी ने 20, सुरेश चंद्र पांडेय ने 25 और वीर सिंह ने 118 वोट प्राप्त किए थे। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा 385 वोट लेकर अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे। राय साहब यादव 239 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 92, हरिंद्र प्रसाद को 23, जमील अहमद आजमी को 30,संतोष कुमार मिश्र को 133, शशि प्रकाश सिंह को 64 एवं उदय शंकर तिवारी को 40 मत मिले थे। मतगणना में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र व विक्रम बहादुर सिंह ने भी सहयोग किया। इन दोनों पदों पर आगे की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में रविवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। लगातार जारी है वोटों की गिनती
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक 1016 वोटों की गिनती पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद पर राकेश पाण्डेय उर्फ बबुआ पांडे ने बढ़त बनाई हुई है। 278 वोट के साथ राकेश पाण्डेय बबुआ पहले स्थान पर हैं। जबकि सीपी उपाध्याय 229 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा की बड़ी बढ़त है। 385 वोट के साथ पहले स्थान पर अखिलेश शर्मा हैं। राय साहब यादव 239 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग होने के बाद अब अब वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई है। पूरा चुनाव हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहा है। हर मिनट की गतिविधि की वीडियो रिकॉरिंड हो रही है। सीसीटीवी के जरिय पूरी मॉनीटरिंग हो रही है। हर प्रत्याशी के सामने सबकुछ लाया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को वोटों की छटनी में देरी हो गई। चुनाव कमेटी के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सबकुछ किया जा रहा है। अब शनिवार सुबह से छंटनी के बाद अलग-अलग प्रत्याशियों के वोटों की गिनती शुरू होगी। शनिवार को काम आगे बढ़ेगा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में शुक्रवार को मतपत्रों की छंटनी शुरू हुई। छंटनी का कार्य पूरा न होने के कारण इसे शनिवार को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह की देखरेख में मतपत्रों की छंटनी का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाइब्रेरी हॉल में शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अध्यक्ष व महासचिव के प्रत्याशियों व उनके पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। दिन भर मतपत्रों को अलग-अलग किया जाता रहा। शाम पांच बजे छंटनी रोक दी गई और सभी बैलेट बॉक्स को फिर से ओल्ड स्टडी रूम में सील कर दिया गया। मतपत्रों की छंटनी का कार्य शनिवार सुबह आगे बढ़ेगा। चुनाव समिति ने बताया छंटनी पूरी हो जाने के बाद समय बचने पर वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों से शनिवार को फिर से छंटनी शुरू होने पर उपस्थित रहने को कहा है। शुक्रवार को कड़े इंतजामों में शुरू हुआ था काम
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। मतों की गिनती के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चूंकि पिछली मतगणना में हंगामा होता रहा है, ऐसे में इस बार इंतजाम हाईकोर्ट की निगरानी में हैं। हर पल की वीडियोग्राफी के साथ ही कमेटी काउंटिंग की निगरानी कर रही है। सीसीटीवी में हर पल की रिकॉर्डिंग की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अफसर काउंटिंग के अंत तक रहेंगे। हंगामा, विवाद रोकने की निगरानी
मतगणना स्थल के बाहर हंगामा, नारेबाजी, विवाद रोकने के लिए अलग से निगरानी की जा रही है। मतगणना का कार्य शुक्रवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में शुरू हो गया है। सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की गई। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। 85 फ़ीसदी से ज्यादा वकील सदस्यों ने मतदान किया। बार चुनाव में इस बार कुल 85.83 फ़ीसदी मतदान हुआ है। चुनाव में कुल 9718 मतदाता थे, जिनमें 8337 मतदाताओं ने वोट डाले। 85 फ़ीसदी से ज्यादा पड़े हैं वोट
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में बुधवार को 85 फ़ीसदी से ज्यादा वकील सदस्यों ने शान्ति पूर्ण तरीके से मतदान किया। नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन के भूतल पर बनाए गए मतदान स्थल पर वोट देने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक वकीलों की भारी भीड़ रही।
मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बार चुनाव में इस बार कुल 85.83 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव में कुल 9718 मतदाता थे, जिनमें 8337 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हो गया था जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए थे। चुनाव समिति ने बताया कि वोट डालने के लिए प्रत्येक बूथ में डेढ़ दर्जन केबिन बनाए गए थे। पूरा चुनाव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ। चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना या वारदात सामने नहीं आई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रत्याशियों की ओर से लगाए जाने वाले बड़े-बड़े पंडाल नदारद रहे। आमतौर पर चुनाव में प्रत्याशी बड़े-बड़े पंडाल लगाते हैं, जिनमें पूड़ी-सब्जी, मिठाई से लेकर नाश्ते और पानी-चाय आदि की व्यवस्था रहती है। ताकि समर्थकों और वोटरों की खातिरदारी व आराम करने और खाने-पीने का इंतजाम कर सकें। लेकिन गत वर्ष की तरह इस बार भी चुनाव समिति के कड़े रुख के कारण किसी भी प्रत्याशी ने सड़क पर पंडाल नहीं लगाया। हालांकि कुछ लोगों ने अपने स्तर से पूड़ी सब्जी, नाश्ता आदि के पैकेट की व्यवस्था कर समर्थकों और वोटरों के बीच वितरित किए। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए पड़े हैं वोट
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ है। मतदान की पूरी प्रक्रिया CCTV कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 8337 वोट पड़े हैं।