पान दुकानदार की हत्या के बाद 5 घंटे सड़क जाम:सुपौल में आगजनी और नारेबाजी, DM के पहुंचने के बाद के बाद टूटा जाम

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बैरो गांव में पान दुकानदार की हत्या के बाद शनिवार को आक्रोशित लोगों ने नवहट्टा-कर्णपुर मार्ग पर बेरौ चौक के समीप सड़क जाम कर आगजनी की। लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया था कि मौके पर सैकड़ों पुलिस बल की मौजूदगी और वरीय अधिकारियों की समझाइश के बावजूद वे शांत नहीं हुए। ग्रामीण शव को बीच सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे और इलाके में पुलिस चौकी की मांग करते रहे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम बैरो गांव के वार्ड 12 में साजन मुखिया (25) की हत्या सिगरेट उधारी नहीं देने को लेकर कर दी गई थी। आरोपी युवक आदित्य कुमार ने विवाद के दौरान साजन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य कुमार को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 150 पुलिस बल तैनात किए गए इसके बावजूद शनिवार को जैसे ही शव घर पहुंचा, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नवहट्टा-कर्णपुर मार्ग को बेरौ चौक पर जाम कर आगजनी शुरू कर दी। हालात को देखते हुए सदर SDM इंद्रवीर कुमार, सदर SDPO, निर्मली और त्रिवेणीगंज के SDPO, साइबर DSP समेत करीब 150 पुलिस बल तैनात किए गए। इसके बावजूद लोग प्रशासन की बात सुनने को तैयार नहीं थे। करीब 5 घंटे तक जाम रही सड़क करीब 5 घंटे तक जाम जारी रहने के बाद जिलाधिकारी सावन कुमार के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आई। SDM ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बातचीत कर मृतक की पत्नी को हरसंभव सरकारी सहायता, आशा की नौकरी और 3 डिसमिल जमीन देने का सुझाव दिया। साथ ही सदर SDPO ने जल्द ही क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया।

Oct 12, 2025 - 09:26
 0