नालंदा में पइन में मिला बुजुर्ग का शव:शौच के लिए घर से निकले थे, पानी में डूबने से गई जान; हाथ-पैर धोते समय हादसा
नालंदा में पइन(पानी भरे गड्ढे) में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। शौच के लिए घर से निकले थे। मृतक की पहचान विदेशी पासवान(72) के तौर पर हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव की है। मृतक के भतीजे राजकुमार पासवान ने बताया कि खेत की तरफ से घर लौट रहा था। अचान स्कूल के पास पइन में शव दिखा। पास जाकर देखा तो डेड बॉडी चाचा की थी। हाथ-पैर धोते समय में पानी में डूबने की आशंका है। सुबह के समय ही चाचा घर से निकले थे। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिन्द ने बताया हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
Aug 30, 2025 - 13:07
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.