देशभर में दशहरा पर रावण दहन:JNU में पुतले पर उमर खालिद-शरजील की फोटो लगाने पर बवाल; राजस्थान के कोटा में हाथी बेकाबू हुआ

देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में देश के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन हुआ। यहां मेघनाद दहन के दौरान हाथी बेकाबू हो गया। डीग में रावण दहन के दौरान भीड़ पर पटाखा गिरने से 6 लोग झुलस गए। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रावण दहन के दौरान बवाल हो गया। ABVP का आरोप है कि लेफ्ट समर्थित छात्रों ने रावण दहन के दौरान जूते फेंके। यहां पुतले के 10 सिरों में दिल्ली दंगे की साजिश के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत कई लोगों की फोटो लगाई गई थी। दिल्ली में भारी बारिश के कारण पीएम नरेंद्र मोदी इंद्रप्रस्थ के दशहरा और अमित शाह पीतमपुरा के दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल किले पर श्री धार्मिक लीला समिति की लवकुश रामलीला में शामिल हुईं। उन्होंने तीर चलाकर रावण का दहन किया। बिहार के पटना में स्थित गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। यहां बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हुआ, जो 7 दिन तक चलेगा। देशभर में दशहरा पर्व से जुड़ी 10 तस्वीरें... दशहरा पर्व से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

Oct 3, 2025 - 01:09
 0