तेजस्वी यादव ने खुद को बताया CM कैंडिडेट, कैसा था राहुल का रिएक्शन?

Tejashwi Yadav in Voter Adhikar Yatra : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा ने 14 दिनों से बिहार की सियासत गर्म कर रखी है। दोनों ही दिग्गज चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर हमले कर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने आरा में राहुल गांधी के सामने ...

Aug 31, 2025 - 12:48
 0
तेजस्वी यादव ने खुद को बताया CM कैंडिडेट, कैसा था राहुल का रिएक्शन?

tejashwi, akhilesh and rahul Tejashwi Yadav in Voter Adhikar Yatra : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा ने 14 दिनों से बिहार की सियासत गर्म कर रखी है। दोनों ही दिग्गज चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर हमले कर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने आरा में राहुल गांधी के सामने ही सार्वजनिक रूप से खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया। 

 

तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बता दिया। हालांकि राहुल ने तेजस्वी के बयान पर चुप्पी साध ली। उन्होंने तेजस्वी की घोषणा पर कोई उत्साह नहीं दिखाया। ALSO READ: बिहार में अभी चुनाव हुए तो बनेगी किसकी सरकार, क्या कहता है यह सर्वे?

 

राहुल गांधी यात्रा के दौराना बिहार में मुख्यमंत्री चेहरे से जुड़े सवाल से बचते नजर आ रहे थे। उन्होंने अब तक तेजस्वी यादव को सीएम फेस नहीं बताया है। जब भी उनसे इस संबंध में सवाल किया गया, उन्होंने गोलमाल जवाब दिया।

 

इस बीच जब तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शादी हुई नहीं और आप लोग सुहागरात की बात कर रहे हो। अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को वोट का अधिकार दिलाना है। 

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव 2 बार राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे हैं। वे वर्तमान में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी है। ऐसे में वह स्वाभाविक रूप से खुद को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी मानते हैं।

 

17 अगस्त को रोहतास जिले के सासाराम से शुरू हुई इस यात्रा में शनिवार को राहुल और तेजस्वी के साथ ही अखिलेश यादव भी शामिल हुए। यात्रा में लालू यादव, प्रियंका गांधी, रेवंत रेड्डी, स्टालिन, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गज शामिल हो चुके हैं। यात्रा अंतिम चरण में है और 1 सितंबर को पटना में इसका समाप्त होगा।

edited by : Nrapendra Gupta