जदयू ने AI से बनाया लालू यादव रूपी रावण, वायरल हुआ वीडियो
Lalu Yadav news in hindi : विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। जदयू, राजद, भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार सियासी तीर चला रहे हैं। इस बीच विजयादशमी पर जदयू लालू यादव का एक एआई वीडियो शेयर किया है। इसमें रावण की तरह ...

Lalu Yadav news in hindi : विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। जदयू, राजद, भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार सियासी तीर चला रहे हैं। इस बीच विजयादशमी पर जदयू लालू यादव का एक एआई वीडियो शेयर किया है। इसमें रावण की तरह लालू यादव के भी 10 सिर दिखाई दे रहे हैं।
जदयू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि इस विजयादशमी पर बिहार की जनता बुराई का समूल नाश कर देगी। बुराई हमेशा हारती आई है; इस बार भी हार होगी। जीत बिहार की होगी, जीत बिहार की जनता की होगी।
वीडियो में लालू के 10 सिर दिखाई दे रहे हैं। जिन पर अपराध, लूट, भ्रष्टाचार, छिनतई, रंगदारी, जातीय हिंसा, हत्या, अपहरण और बलात्कार लिखा हुआ है। इसमें लालू यादव हंसते हुए दिख रहे हैं। इसमें बिहार की जनता रूपी राम तीर चलाकर लालू रूपी रावण का वध कर देते हैं। वीडियो के अंत में लिखा गया है कि बुराई की हमेशा हार होगी!
इस विजयादशमी पर बिहार की जनता बुराई का समूल नाश कर देगी।
बुराई हमेशा हारती आई है; इस बार भी हार होगी।
जीत बिहार की होगी, जीत बिहार की जनता की होगी।#Vijayadashami #BiharJeetega #BiharKiJanataKiJeet pic.twitter.com/LH6sLOzmnb — Janata Dal (United) (@Jduonline) October 2, 2025
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बिहार में आखिरी वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आयोग जल्द ही बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta