गुरुग्राम पुलिस ने लुधियाना से 4 आरोपी दबोचे:कंबोडिया और लाओस में चलाते थे फर्जी कॉल सेंटर, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल

गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने लुधियाना से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं रितिका उर्फ रीति, प्राची उर्फ परी, सेजल और एक पुरुष हेमंत शामिल हैं। रितिका और हेमंत भाई-बहन हैं। जांच में पता चला कि इनकी बहन मीनाक्षी 2023 में पाकिस्तानी दोस्त के साथ कंबोडिया गई थी। वहां उसने फर्जी कॉल सेंटर शुरू किया। डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी जानकारी के अनुसार वे सीबीआई, TRAI और ईडी के कर्मचारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करते थे। जुलाई 2024 में मीनाक्षी ने हेमंत और रितिका को कंबोडिया बुलाया। अगस्त 2024 में रितिका की दोस्त प्राची और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शिवा की भाभी सेजल भी वहां पहुंच गईं। ये सभी चीनी और पाकिस्तानी मूल के लोगों के कॉल सेंटरों से ठगी करने लगे। चार पासपोर्ट और मोबाइल बरामद वहीं जनवरी 2025 में कंबोडिया पुलिस की कार्रवाई के बाद ये भारत लौट आए। मार्च 2025 में शिवा, प्राची और सेजल लाओस चले गए। वहां चार्ली और नोमान के साथ मिलकर फिर से साइबर फ्रॉड शुरू किया। 14 अगस्त 2025 को भारत लौटने पर गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार पासपोर्ट और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Sep 2, 2025 - 17:52
 0