उन्नाव में रेलवे पटरी पर मिला महिला का शव:पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, 18 साल पहले हुई थी शादी
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 39 वर्षीय मंजू के रूप में हुई है। उसका शव शुक्रवार देर रात अचलगंज रेलवे पटरी के किनारे मिला। मंजू के परिजनों ने उसके पति गणेश पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि गणेश शराब का आदी था। वह नशे में अक्सर मंजू के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गणेश ने मंजू की पिटाई की और उसका शव रेलवे पटरी के पास फेंक दिया। मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे मंजू की शादी गणेश से 18 साल पहले हुई थी। गणेश मजदूरी करता है। दो साल पहले मंजू पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके ज्ञान खेड़ा चली गई थी। छह महीने पहले गणेश ने सुधरने का वादा कर उसे वापस बुला लिया। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
