ई-ऑक्शन में एलडीए की बंपर कमाई:300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बिकी, 50 करोड़ का भूखंड 76 करोड़ में बिका
लखनऊ में प्रॉपर्टी इन्वेस्टर्स ने एलडीए की ई-ऑक्शन में जमकर हिस्सा लिया। नतीजा ये रहा कि सिर्फ एक नीलामी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बेच डाली। बसंतकुंज में दो नए प्राइवेट स्कूल खुलेंगे एलडीए की बसंतकुंज योजना में स्कूल उपयोग के लिए रखे गए दो भूखंडों की रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। हर प्लॉट 3,500 वर्गमीटर का था और दोनों 14-14 करोड़ में बिके। इससे इलाके में रहने वाले हजारों परिवारों को बच्चों के लिए नजदीक ही बेहतर स्कूल मिल सकेंगे। 51 करोड़ का प्लॉट 76 करोड़ में बिका गोमती नगर विस्तार के सीबीडी (CBD) इलाके में 5,500 वर्गमीटर का एक कमर्शियल प्लॉट 76 करोड़ में बिका, जिसकी रिजर्व प्राइस सिर्फ 51 करोड़ थी। 95 लाख वाला प्लॉट 2.76 करोड़ में बिका सेक्टर-4, गोमती नगर विस्तार में 288 वर्गमीटर का एक रेजिडेंशियल प्लॉट जिसकी शुरुआती कीमत 95 लाख थी, 2 करोड़ 76 लाख में बिका। फ्लैट भी हुए हाई प्राइस पर सेल गोमती नगर विस्तार सरयू अपार्टमेंट के एक 4BHK फ्लैट की रिजर्व प्राइस थी 1.17 करोड़, लेकिन यह 1.73 करोड़ में बिका। वही पहली बार ई-ऑक्शन में शामिल किए गए ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 6 प्लॉट्स 25-30% ज्यादा कीमत पर बिके। प्रशासन की मेहनत लाई रंग एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस बार ई-नीलामी से पहले प्रॉपर्टी का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया गया। साइट विजिट्स करवाए गए, जिससे खरीदारों का भरोसा बढ़ा। पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रिया के कारण इन्वेस्टर्स का उत्साह साफ दिखा। जल्द मिलेगा अलॉटमेंट लेटर एलडीए का कहना है कि सफल बोली लगाने वालों को जल्द ही अलॉटमेंट लेटर दे दिए जाएंगे। साथ ही, जो भी प्रोजेक्ट इन प्लॉट्स पर लाए जाएंगे, उन्हें सिंगल विंडो सिस्टम से तेज़ी से मंजूरी दी जाएगी।