आकाशीय बिजली से झुलसकर छात्रा की मौत:बांका में मवेशी चराने गई थी किशोरी, परिवार को मिलेगी सहायता राशि

बांका में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत हो गई है। घटना बेलहर थाना क्षेत्र के चरैया गांव की है। मृतक की पहचान अनिल सिंह की बेटी गायत्री कुमारी(12) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब गायत्री मवेशी चराने बहियार गई थी। हल्की बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से गायत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के किसानों और परिजनों ने तुरंत उसे बेलहर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित को दी जाएगी सहायता राशि बेलहर थाना अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पुलिस दल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम रविवार को किया गया। बेलहर अंचल अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि दी जाएगी। पढ़ाई में अच्छी थी गायत्री स्थानीय लोगों के अनुसार, गायत्री पढ़ाई में अच्छी थी। वह परिवार की बड़ी संतान थी और घर के कामों में मदद करती थी। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को जल्द सहायता देने की मांग की है।यह घटना एक चेतावनी है कि बारिश और गर्जन के समय खुले में न जाएं। ऐसे मौसम में सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0