LIVE: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, क्या है हेल्पलाइन नंबर?

Latest News Today Live Updates in Hindi : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से तबाही मच गई। हादसे में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पल पल की जानकारी...

Aug 14, 2025 - 17:26
 0
LIVE: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, क्या है हेल्पलाइन नंबर?

kishwar cloud burst Latest News Today Live Updates in Hindi : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से तबाही मच गई। हादसे में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पल पल की जानकारी...

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु, कई भाषाओं में प्रसारित होगा भाषण।

 अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन में युद्ध विराम पर सहमति नहीं बनी तो रूस को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति 15 अगस्त को अलास्का में मिलेंगे।ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1947 में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी और कांग्रेस पर देश को विभाजित करने तथा मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर शाह ने कहा कि यह देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। 

 

-दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में उच्चतम न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सुनवाई शुरू की।

-सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के कारण बच्चों की मौत हो रही है। इस मुद्दे को सुलझाने की जरूरत है, न कि इस पर विवाद करने की।
-मेहता ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि कोई भी जानवरों से नफरत नहीं करता। देश में एक साल में कुत्तों के काटने के 37 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

-दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों का मामला: सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पूरी समस्या स्थानीय प्राधिकारों की निष्क्रियता के कारण है।

-उच्चतम न्यायालय ने कहा कि हस्तक्षेप के लिए याचिका दायर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी।-ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान अद्वितीय बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए बीएसएफ के 16 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
-उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन को दी गई जमानत रद्द कर दी। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इसमें कई खामियां हैं।जम्मू कश्मीर में बादल फटे : अब जम्मू  कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटे। किश्तवाड़ के चुशूती, मेंढर और राजौरी में बादल फटने के बाद आई बाढ़। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है, एनडीआरएफ की कई टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद लोगों और तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए गुरुवार को एक नियंत्रण कक्ष एवं सहायता डेस्क स्थापित किया। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पद्दार में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो चशोती गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जहां यह आपदा आई।

 

नियंत्रण कक्ष के लिए पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोग 9858223125, 6006701934, 9797504078, 8492886895, 8493801381, और 7006463710 पर संपर्क कर सकते हैं। इनके अलावा, जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 01995-259555 और 9484217492 हैं, तथा किश्तवाड़ के पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर 9906154100 है।