LIVE: आज रात 12 बजे तक फाइल होगा ITR
Latest News Today Live Updates in Hindi : वित्त मंत्रालय ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारिख एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब 16 सितंबर की रात 12 बजे तक आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। पल पल की जानकारी...

ट्रंप प्रशासन के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचा। ट्रंप की टैरिफ नीति लेकर पनपे तनाव के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत आज से फिर शुरू होने जा रही है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड के सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान। मुख्य बाजार में मलबा आने से कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। हिमाचल के मंडी में भी भारी बारिश से तबाही।-केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। देर रात जारी सूचना के मुताबिक रिटर्न आज भी फाइल किया जा सकता है।
-विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में आज से भाजपा चलो जीते रथ अभियान।
इंदौर में ट्रक हादसे में एक और व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या 3 पर पहुंची। आज सुबह अरविंदो अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल महेश खतवासे ने भी दम तोड़ दिया। एक और गंभीर घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।