Karwa Chauth 2025: आसमान में निकला करवा चौथ का चांद, जानिए किस शहर में कब निकलने वाला है चांद
Karwa Chauth 2025: देशभर में शुक्रवार करवा चौथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर देशभर की अन्य महिलाएं, फिल्म अभिनेत्रियां धूमधाम से करवा चौथ मना रही हैं। महिलाएं करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। ...

Karwa Chauth 2025: देशभर में शुक्रवार करवा चौथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर देशभर की अन्य महिलाएं, फिल्म अभिनेत्रियां धूमधाम से करवा चौथ मना रही हैं। महिलाएं करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। महिलाएं पूजा के साथ करवा चौथ की कहानी सुनती हैं। फिर चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। इस बीच, कोलकाता में चांद निकल चुका है।
अनिल कपूर के घर जुटीं फिल्मी हस्तियां : मुंबई में करवा चौथ का पर्व यूं तो हर जगह मनाया जा रहा है, लेकिन फिल्म स्टार अनिल कपूर के यहां विशेष रूप से मनाया जा रहा है। यहां फिल्म और टीवी के अभिनेत्रियां करवा चौथ मनाने के लिए पहुंची हैं। इनमें अभिनेत्री रवीना टंडन, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा समेत अन्य हस्तियां सज-धजकर अनिल कपूर के घर पहुंचे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मनाया करवा चौथ : दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के यहां भी महिलाओं का मजमा लगा हुआ है। सभी करवा चौथ मनाने के लिए वहां पहुंची हैं। अन्य महिलाओं के साथ रेखा गुप्ता ने भी नृत्य का आनंद लिया। गायिका जसपिंदर नरूला और अन्य महिलाएं रेखा गुप्ता के घर पहुंचीं। इनके अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ करवा चौथ पर पूजा अर्चना की।
अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय
- कोलकाता : 7:42 बजे
- लखनऊ : 8:02 बजे
- पटना : 7:48 बजे
- जयपुर : 8:23 बजे
- भोपाल : 8:26 बजे
- इंदौर : 8:34 बजे
- अहमदाबाद : 8:47 बजे
- चेन्नई : 8:38 बजे
- बंगलूरू : 8:48 बजे
- चंडीगढ़ : 8:09 बजे
- नोएडा : 8:12 बजे
- गुरुग्राम 8:14 बजे
- हैदराबाद : 8:36 बजे
- देहरादून : 8:05 बजे
- वाराणसी : 8:09 बजे
Edited by: Vrijendra Singh Jhala