Kareena Kapoor Birthday: पिता की मर्जी के खिलाफ इंडस्ट्री में आई थीं करीना कपूर, आज मना रहीं 45वां जन्मदिन

आज यानी की 21 सितंबर को बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर ने अपने करियर में कई सफल और बेहतरीन फिल्में दी हैं। करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। करीना कपूर इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मी घराने कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर को अभिनय विरासत में मिला है। ऐसे में उनके अंदर अभिनय क्षमता होना स्वाभाविक है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमुंबई में 21 सितंबर 1973 को करीना कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रणधीर कपूर है, जोकि एक अभिनेता हैं और उनकी बहन करिश्मा कपूर भी अभिनेत्री हैं। बताया जाता है कि बचपन में करीना कपूर काफी ज्यादा शरारती हुआ करती थीं। जब वह छोटी थीं, तभी से उनको फिल्मों में रुचि थी और वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थीं। लेकिन करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनें।फिल्मी सफरसाल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। फिर साल 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से करीना कपूर को सफलता मिली थी। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर ने 'पू' का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद करीना कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।करीना कपूर की फिल्मेंकरीना कपूर को फिल्म 'चमेली' के लिए फिल्म फेयर का विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी मिला था। वहीं साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' करीना कपूर के करियर की चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसके लिए एक्ट्रेस को आज भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जाता है। करीना कपूर ने 'कभी खुशी कभी गम', 'अजनबी', '3 इडियट्स', 'चमेली', 'देव', 'जब वी मेट', 'ओमकारा', 'वीरे दी वेडिंग, और 'गुड न्यूज़' जैसी कई सफल फिल्में की हैं।शादीकरीना कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। कपल ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी रचाई थी। इस शादी से कपल के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं।

Sep 21, 2025 - 19:11
 0
Kareena Kapoor Birthday: पिता की मर्जी के खिलाफ इंडस्ट्री में आई थीं करीना कपूर, आज मना रहीं 45वां जन्मदिन
आज यानी की 21 सितंबर को बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर ने अपने करियर में कई सफल और बेहतरीन फिल्में दी हैं। करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। करीना कपूर इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मी घराने कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर को अभिनय विरासत में मिला है। ऐसे में उनके अंदर अभिनय क्षमता होना स्वाभाविक है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 21 सितंबर 1973 को करीना कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रणधीर कपूर है, जोकि एक अभिनेता हैं और उनकी बहन करिश्मा कपूर भी अभिनेत्री हैं। बताया जाता है कि बचपन में करीना कपूर काफी ज्यादा शरारती हुआ करती थीं। जब वह छोटी थीं, तभी से उनको फिल्मों में रुचि थी और वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थीं। लेकिन करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनें।

फिल्मी सफर

साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। फिर साल 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से करीना कपूर को सफलता मिली थी। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर ने 'पू' का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद करीना कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।

करीना कपूर की फिल्में

करीना कपूर को फिल्म 'चमेली' के लिए फिल्म फेयर का विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी मिला था। वहीं साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' करीना कपूर के करियर की चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसके लिए एक्ट्रेस को आज भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जाता है। करीना कपूर ने 'कभी खुशी कभी गम', 'अजनबी', '3 इडियट्स', 'चमेली', 'देव', 'जब वी मेट', 'ओमकारा', 'वीरे दी वेडिंग, और 'गुड न्यूज़' जैसी कई सफल फिल्में की हैं।

शादी

करीना कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। कपल ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी रचाई थी। इस शादी से कपल के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं।