हाई टेंशन तार की चपेट में आए राजमिस्त्री की मौत:मधेपुरा में छत पर छड़ काटते समय लाइन से टकराया, 3 बच्चे का था पिता
मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र राम के बेटे जवाहर राम (26) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। वह रोजगार के लिए मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह सनोज कुमार यादव के घर में ढलाई के लिए छड़ लगा रहा था। बताया जाता है कि छत पर छड़ लगाने के क्रम में उसका संपर्क ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार से हो गया। जैसे ही छड़ ने तार को छुआ, जोरदार करंट दौड़ गया और वह बुरी तरह झुलसकर छत से अचेत होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आनन-फानन में उसे उठाकर घैलाढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घैलाढ़ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 3 बच्चों का पिता था मृतक जवाहर राम की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के आश्रितों को उचित आर्थिक सहायता व मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।
