रोहतक में महिला की हत्या, लाश को टुकड़ों में काटा:रेलवे लाइन के पास फेंककर केमिकल डाल जलाया; हाथ का टुकड़ा देख हुआ खुलासा
हरियाणा के रोहतक में एक महिला की हत्या कर दी गई। फिर हत्यारों ने उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े किए। इन टुकड़ों को रेलवे लाइन के पास PGI क्वार्टर्स के नजदीक फेंक दिया। जहां केमिकल डालकर इन्हें जला दिया गया। हालांकि लाश पूरी तरह से नहीं जली। गुरुवार देर शाम को एक युवक वहां से गुजर रहा था। उसने वहां महिला का अधजला पेट और हाथ का टुकड़ा देख लिया। जिसके बाद उसने पुलिस की डायल-112 पर सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। मौके पर पड़े टुकड़े इकट्ठा किए गए। जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या कहीं और की गई है। फिर उसके शरीर के टुकड़े यहां लाकर फेंके गए। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। कुछ फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। घूमने निकले थे युवक, जला हुआ हाथ देखा
रेलवे लाइन के पास पीजीआई क्वार्टर्स के पास पड़े मिले शरीर के टुकड़ों को सबसे पहले एकता कॉलोनी के रहने वाले राहुल ने देखा। राहुल ने बताया कि वह और उसका साथी घूमने निकले थे। इसी दौरान पीजीआई क्वार्टर्स के पास उन्हें कुछ जलने की बदबू आई। उन्होंने पास जाकर देखा तो मांस जैसा कुछ जल रहा था। नजदीक से देखा तो यह आदमी का हाथ था। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस काे दी। शरीर के इन टुकड़ों को यहीं जलाया गया था
शरीर के जले हुए टुकड़े मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शरीर के इन टुकड़ों को आग से नहीं केमिकल से जलाया गया था। सबसे खास बात यह कि टुकड़ों के ऊपर यहीं केमिकल डाला गया था। जहां टुकड़े पड़े थे, वहां केमिकल गिरने की वजह से घास भी जल चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
सूचना मिलने ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सूचना पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेषज्ञ टीम भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। टीम ने सबसे पहले शरीर के जले हुए हिस्सों को कब्जे में लिया और फिर आसपास सबूत जुटाए। जांच में पता चला कि यह अंग महिला के है। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास का एरिया खंगाला, लेकिन अंधेरा और घनी झाड़ियां होने की वजह से दिक्कत आई। पुलिस ने शरीर के टुकड़ों को डेडहाउस में रखवाया
जीआरपी थाना एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक शव के पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। देखा कि एक जला हुआ हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा पड़ा हुआ है। पुलिस ने शरीर के इन टुकड़ों को इकट्ठा करके डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह चलाया जाएगा सर्च अभियान
जीआरपी थाना एसएचओ ने बताया कि महिला के शव का एक हाथ व कुछ हिस्सा पुलिस को मिला है, लेकिन बाकी शरीर अभी बरामद नहीं हुआ है। अंधेरा अधिक होने के कारण शव के बाकी हिस्से की तलाश नहीं की जा सकी है। इसी के चलते पुलिस आसपास के एरिया को सील कर दिया है। सुबह जीआरपी की तरफ से सर्च अभियान चलाकर शरीर के बाकी हिस्से की तलाश की जाएगी।