रामपुर में पेट्रोल पंपों की जांच:19 पंपों को नोटिस, बेबी फीडिंग रूम और नो हेलमेट नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई

रामपुर में पूर्ति विभाग ने जिले के 112 पेट्रोल पंपों की विशेष जांच की। इस दौरान 19 पेट्रोल पंपों को नियम उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान के अनुसार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों ने यह जांच की। जांच में पाया गया कि 5 पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग रूम नहीं था। 14 पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग रूम की स्थिति खराब थी। 4 पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट ईंधन दिया जा रहा था। विभाग ने इन पेट्रोल पंपों को डीजल कंट्रोल ऑर्डर 1981 के तहत नोटिस जारी किया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित पेट्रोल पंपों की सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद भी नियमों का पालन न करने पर डीजल बिक्री लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। यह विशेष अभियान जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल नीति और बेबी फीडिंग रूम जैसी जन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चलाया गया था।

Sep 9, 2025 - 19:55
 0