मुंगेर में 209 करोड़ से बनेगा मदर डेयरी प्लांट:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12000 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, डिप्टी CM बोले-मरीन ड्राइव भी बनेगा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को सड़क मार्ग से मुंगेर के जमालपुर पहुंचे। उन्होंने जमालपुर में ब्याडा की जमीन पर 209 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मदर डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री जमालपुर के जेएसए मैदान स्थित सभा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। सभा स्थल से मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर लगभग 12,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं में मुंगेर जिले के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में होने वाले विकास कार्य शामिल हैं। पटना की तर्ज पर बनेगा मरीन ड्राइव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उनके गृह जिले के लिए गर्व का दिन है कि मुख्यमंत्री यहां पहुंचे हैं। उन्होंने मुंगेर के जमालपुर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के सहयोग से मदर डेयरी प्लांट के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त की। आगे बताया कि मुंगेर से भागलपुर तक गंगा किनारे पटना की तर्ज पर मरीन ड्राइव बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास भी आज मुख्यमंत्री के हाथों किया गया। उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा बिहार में किए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उपमुख्यमंत्री के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट के निर्माण से आसपास के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। पशुपालन कर लाभ उठा सकेंगे किसान मदर डेयरी प्लांट का निर्माण होने से मुंगेर नहीं आसपास के 6 जिला के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जो किसान है वह पशुपालन से और ज्यादा लाभान्वित होकर मुनाफा करेंगे। जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में राज्य सरकार के द्वारा काफी कार्य किया गया है। जिसमें मुंगेर में वानिकी कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा श्री कृष्णा सेतु सहित अन्य कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में केंद्र से भी काफी सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को किया जा रहा है और एनडीए सरकार में बिहार का काफी विकास हो रहा है। एनडीए की सरकार बिहार में हुआ विकास उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि 2005 के पहले बिहार का क्या हाल था यह तो आप सभी जानते ही है। लेकिन जब से एनडीए की सरकार बिहार में बनी है बिहार में काफी विकास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जीविका दीदी को 10,000 दिया गया रोजगार के लिए इसके अलावा बिजली बिल माफ करने के लिए 129 यूनिट फ्री किया गया। इसके अलावा सेविका, आशा, रसोइया का मानदेय बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिस जगह पर मदर डेयरी प्लांट का निर्माण होना है वहां पर वैदिक मित्रों के साथ भूमि पूजन किया गया। दो घंटे लेट शुरू हुआ कार्यक्रम बता दें कि बारिश के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय समय से लगभग दो घंटे लेट शुरू हुआ। जिस कारण जो दूसरे जिले से कार्यक्रम में लोगों को लाया गया था अत्यधिक देर होने के कारण वह मुख्यमंत्री संबोधन से पहले ही निकल गए। जिस कारण जिस वक्त मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान कई जगहों पर कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। जबकि भीषण गर्मी के कारण सभा स्थल पर बैठे लोग भी परेशान दिखे। इस मौके पर मत्स्य पालन पशु पालन ओर डेयरी और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय विकास बोर्ड एवं मदर डेयरी के अध्यक्ष मीनेश साह,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मत्स्यपालन पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज्य मंत्री(भारत सरकार) प्रो एसपी सिंह बघेल, मत्स्यपालन पशुपालन और डेयरी एवं अल्संख्यक कार्य राज्य मंत्री( भारत सरकार ) जॉर्ज कुरियन शाहिद एनडीए घटक दल के सभी जिला अध्यक्ष मंच पर मौजूद थे।