मन की बात में पीएम मोदी बोले, बाढ़ से भारी तबाही, प्राकृतिक आपदाएं परीक्षा ले रही हैं

PM Modi in Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस मानसून के मौसम में, प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखी है।

Aug 31, 2025 - 12:48
 0
मन की बात में पीएम मोदी बोले, बाढ़ से भारी तबाही, प्राकृतिक आपदाएं परीक्षा ले रही हैं

mann ki baat PM Modi in Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस मानसून के मौसम में, प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखी है।

 

उन्होंने कहा कि घर तबाह हो गए, खेत जलमग्न हो गए। पानी के लगातार बढ़ते दबाव ने पुल-सड़कें बहा दीं और लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनका दर्द हम सबका दर्द है।

 

पीएम मोदी ने कहा, बाढ़ और बारिश से हुई इस तबाही के बीच, जम्मू-कश्मीर ने 2 बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इन पर ज़्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया। लेकिन आपको इन उपलब्धियों के बारे में जानकर खुशी होगी। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच यहीं खेला गया। पहले ये नामुमकिन था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स श्रीनगर की डल झील पर हुआ। इसका उद्देश्य जम्मू कश्मीर में वाटर स्पोटर्स को लोकप्रिय बनाना है। 

 

उन्होंने कहा कि हम सबने सिविल सर्विस के टोपर्स की प्रेरणादायी बातें अनेक बार सुनी हैं। ये नौजवान कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत से इस सर्विस में जगह पाते हैं, लेकिन UPSC की परीक्षा की एक सच्चाई और भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार भी होते हैं, जो बेहद काबिल होते हैं, उनकी मेहनत भी किसी से कम नहीं होती, पर मामूली अंतर से वो अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे सभी उम्मीदवारों की जानकारी अब प्रतिभा सेतु पर उपलब्ध कराई जा रही है।

edited by : Nrapendra Gupta