भिवानी में झील से युवक का शव मिला:सैर कर रहे लोगों ने देखा, पहचान होना बाकी

भिवानी में आज यानी मंगलवार को झील से एक युवक का शव मिला है। घटना जिले के तोशाम कस्बे की झील की है। झील किनारे टहल रहे स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।तोशाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव को नागरिक अस्पताल तोशाम ले जाया गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह काले रंग की लोअर और टी-शर्ट पहने हुए था। प्राथमिक जांच में शव पर कोई चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं। शव को भिवानी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। तोशाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मृतक की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाने में सूचित करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sep 23, 2025 - 23:22
 0