Vladimir Putin ने यूरोप पर यूक्रेन के साथ शांति प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, ‘‘उनके पास शांति का कोई एजेंडा नहीं है, वे युद्ध के पक्ष में हैं।’’ पुतिन ने रूसी सत्ता प्रतिष्ठान ‘क्रेमलिन’ में अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता से पहले यह टिप्पणी की। रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर शांति प्रस्तावों में संशोधन करने का आरोप लगाया, जिसमें “ऐसी मांगें शामिल हैं, जो रूस को बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।’’ उन्होंने कहा कि केवल रूस को दोषी ठहराने के लिए सम्पूर्ण शांति प्रक्रिया को अवरुद्ध किया जा रहा है। विटकॉफ की मॉस्को यात्रा के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आयरलैंड गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोप के उन देशों की यात्राएं कर रहे हैं, जिन्होंने रूस के आक्रमण के खिलाफ उनके देश की लड़ाई को जारी रखने में मदद की है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, ‘‘उनके पास शांति का कोई एजेंडा नहीं है, वे युद्ध के पक्ष में हैं।’’
पुतिन ने रूसी सत्ता प्रतिष्ठान ‘क्रेमलिन’ में अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता से पहले यह टिप्पणी की। रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर शांति प्रस्तावों में संशोधन करने का आरोप लगाया, जिसमें “ऐसी मांगें शामिल हैं, जो रूस को बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।’’
उन्होंने कहा कि केवल रूस को दोषी ठहराने के लिए सम्पूर्ण शांति प्रक्रिया को अवरुद्ध किया जा रहा है। विटकॉफ की मॉस्को यात्रा के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आयरलैंड गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोप के उन देशों की यात्राएं कर रहे हैं, जिन्होंने रूस के आक्रमण के खिलाफ उनके देश की लड़ाई को जारी रखने में मदद की है।



