भिवानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा:बोले- SYL मुद्दे में हरियाणा को पानी दिलाए केंद्र सरकार; जिसका हक उसी को मिलना चाहिए

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा बुधवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड्ब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 13 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह को लेकर बैठक की। इस दौरान मंत्री रणबीर गंगवा ने मानसून की बरसात के बाद खस्ताहाल सड़क और जलभराव के मुद्दे पर कहा कि संबंधित विभागों को मीटिंग मीटिंग में निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि लेकिन कई बार उम्मीद से ज्यादा बारिश हो जाती है, तो ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है। हालांकि अधिकारियों को कहा है कि जो प्रबंध है, उनसे बेस्ट किया जाए। जहां-जहां जलभराव होता है तो वहां के लिए तैयारी रखें। उन्होंने निर्देश दिए हुए हैं कि वे तुरंत जलभराव के पानी की निकासी करें। कई बार ज्यादा बारिश होने से ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है। SYL मुद्दे पर कहा- जिसका हक उसी को मिलना चाहिए उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि हरियाणा को बहुत पहले एसवाईएल का पानी मिल जाना चाहिए था। हरियाणा पंजाब से ही अलग हुआ है। 60:40 का बंटवारा हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ गया है। अब केंद्र को दखलअंदाजी करके हरियाणा को पानी दिलाना चाहिए। निश्चित तौर पर मिलेगा। लेकिन पंजाब सरकार इस मामले पर गलत तरीके से विधानसभा में गैर संवैधानिक बिल लाकर इस तरीके का काम करती हैं। जो जिसका हक है उसे मिलना चाहिए। हरियाणा काफी समय से अपने हकों से वंचित रहा है। यही कारण है कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी रहती है। 13 को मनाई जाएगी श्री दक्ष प्रजापति जयंती मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि 13 जुलाई को भिवानी में श्री दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। वहीं इसको लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसलिए कार्यक्रम में 50-60 हजार से भी ज्यादा लोग भाग लेंगे। वहीं कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कहा कि भाजपा की सरकार ने सबकी जायज मांगें मानने का काम किया जाता है। ट्रेड यूनियनों से बात करके जायज मांगों को मानने से मना नहीं करती। वहीं किसानों द्वारा बिजाई की गई सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का काम करते हैं। बिहार में बनेगी एनडीए सरकार मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि पूरे देश में पिछले 11 सालों से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। इसलिए प्रदेश और देश के लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने का काम करें। जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं थी वहां भी भाजपा की सरकार बन रही है। बिहार में भी निश्चित तौर पर एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं रिवाइज वोटर लिस्ट को लेकर चले विवाद में कहा कि विपक्ष के पास कुछ मुद्दे नहीं हैं। उन्हें केवल विरोध करना होता है। अब वे वोटर लिस्ट की बात कर रहे हैं और हारने के बाद ईवीएम की बात करेंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी के बिहार में अकेले चुनाव लड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में राज किया और जनता ने उन्हें नकारने का काम किया है। देश और प्रदेश की जनता उन्हें देख रही है।

Jul 9, 2025 - 19:30
 0