दूसरी पत्नी साथ घर लौटा युवक, पहली पत्नी पहुंची थाने:जमुई के बरहट थाने में 3 घंटे तक चला ड्रामा, 3 साल से थे रिलेशनशिप में

जमुई के बरहट थाने में शनिवार रात एक विवाहित युवक 80 दिन बाद अपनी प्रेमिका से शादी कर घर लौटा। दूसरी पत्नी को देखकर उसकी पहली पत्नी आक्रोशित हो गई और उसे लेकर थाने पहुंच गई। यहां करीब 3 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बरहट निवासी राहुल कुमार (28) मोबाइल रिचार्ज का व्यवसाय करता है। उसकी शादी 21 जून 2021 को बांका के बेलहर साहिबगंज निवासी रेणु कुमारी (25) से हुई थी। इस शादी से उन्हें एक 3 साल की बेटी भी है। जमुई रेलवे स्टेशन पर हुई गीता कुमारी से राहुल की मुलाकात राहुल की मुलाकात 2022 में जमुई रेलवे स्टेशन पर झारखंड के देवघर निवासी गीता कुमारी से हुई थी। गीता ने राहुल को बताया कि उसका पति रवि कुमार शराब के नशे में उससे मारपीट करता था, जिसके कारण वह अपना ससुराल छोड़कर चली आई थी। 3 साल से थे रिलेशनशिप में राहुल ने गीता की मदद की, जिसके बाद दोनों मोबाइल पर घंटों बात करने लगे और धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। वे 3 साल से रिलेशनशिप में थे। 80 दिन पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए, शादी कर ली और दार्जिलिंग, जम्मू-कश्मीर सहित देश के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे थे। शनिवार रात राहुल अपनी दूसरी पत्नी गीता के साथ बरहट स्थित अपने घर पहुंचा। दूसरी पत्नी को देखते ही पहली पत्नी रेणु कुमारी भड़क गई और दोनों को पकड़कर बरहट थाने ले आई। थाने में करीब 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा। ससुराल से भाग कर जमुई पहुंची थी गीता शादी कर घर पहुंची राहुल की दूसरी पत्नी गीता ने बताया कि उसका पहला पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। जिस कारण 2022 में वह अपने ससुराल से भाग कर जमुई पहुंची थी। जहां रेलवे स्टेशन पर राहुल से मुलाकात हुई और उसे रोते देखा उसने हमदर्दी जताया। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और उस वक्त राहुल ने गीता को शादीशुदा होने की बात नहीं बताया था। 20 लाख की कर रहे थे मांग बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है तो वह अपने घर देवघर चली गई। जबकि राहुल की पहली पत्नी रेणु कुमारी ने बताया कि गीता उसके पति को अपने बस में कर लिया और 20 लाख की मांग कर रहे थे हालांकि मामले की जानकारी के बाद बरहट थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Oct 12, 2025 - 09:26
 0