किशनगंज में 102 एम्बुलेंस सेवा बहाल:कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मांगों पर विचार का दिया आश्वासन

किशनगंज में 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार देर रात समाप्त हो गई। सदर अस्पताल परिसर में एसडीओ अनिकेत कुमार और जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. मुनाजिम ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से वार्ता की। वार्ता सफल रही और कर्मचारियों को माला पहनाकर हड़ताल समाप्त करवाई गई। हड़ताल खत्म होते ही सभी कर्मचारी अपने कार्य पर लौट गए। इससे जिले में एम्बुलेंस सेवाएं फिर से शुरू हो गई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं और नियमितीकरण शामिल थे। एसडीओ अनिकेत कुमार ने कर्मचारियों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है एम्बुलेंस सेवाएं डीपीएम डॉ. मुनाजिम ने कहा कि एम्बुलेंस सेवाएं जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। हड़ताल के दौरान गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को आपातकालीन सेवाओं के लिए परेशानी हुई। जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा के तहत दर्जनों एम्बुलेंस संचालित हैं। ये आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम करती हैं। सेवाएं बहाल होने से मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Sep 16, 2025 - 10:48
 0