कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में बदलाव:जींद की बजाय दनौदा से होगी शुरू, 5 अक्टूबर से 6 माह की पदयात्रा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हरियाणा में सद्भाव यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा पहले 2 अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन दशहरे के कारण अब 5 अक्टूबर को बांगर के दनौदा गांव से शुरू होगी। यात्रा का पहला चरण 17 अक्टूबर तक छह विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा। इसकी तैयारियों के लिए जींद जिले के उचाना में राजीव गांधी कॉलेज में मीटिंग हुई। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यात्रा को दी मंजूरी बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषि हैबतपुर भी मौजूद रहे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यात्रा को मंजूरी दे दी है। यात्रा को लेकर दो अलग मीटिंग हुईं। पहली में कलायत, नारनौंद, जींद, जुलाना, सफीदो और नरवाना के कार्यकर्ता शामिल हुए। दूसरी मीटिंग उचाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ की गई। बृजेंद्र सिंह ने यह यात्रा राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के मौके पर घोषित की थी। एकजुट होकर जनहित की लड़ाई लड़ेगी पार्टी यात्रा की तैयारियों के लिए बृजेंद्र सिंह विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। 14 सितंबर को आदमपुर में नलवा और फतेहाबाद के कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। 21 सितंबर को बरवाला में बरवाला और उकलाना हलके की मीटिंग होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर जनहित की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने भाजपा पर जाति आधारित राजनीति का आरोप लगाया। उनका कहना है कि भाजपा प्रदेश के भाईचारे को नुकसान पहुंचा रही है। आपस में भाईचारा बनाए रखा उद्देश्य बृजेंद्र सिंह की अगुआई में सद्भाव यात्रा निकालने का सबसे बड़ा उद्देश्य भाईचारा को आपस में बनाए रखना है। जो आज बाढ़ ग्रस्त गांव है, वहां पर ग्रामीणों की मदद करने के साथ-साथ जो नुकसान फसल का हुआ है, उसका उचित मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द देना चाहिए। यात्रा में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से युवाओं को जागरूक करेंगे। यात्रा में मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, अग्नि वीर, वोट चोरी समेत अन्य होंगे। यात्रा में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है।

Sep 10, 2025 - 21:39
 0