हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड, 11 मौतें:उत्तराखंड में बादल फटने से 5 की जान गई; पंजाब- फिरोजपुर में 62 गांव डूबे, 2500 का रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार रात बादल फटने से 5 लोगों की मौत हो गई। SDRF ने रूद्रप्रयाग में 40 और कुम्म गांव में 30 लोगों का रेस्क्यू किया। पंजाब के फिरोजपुर में बारिश के चलते 62 गांव प्रभावित हुए। प्रशासन ने 2500 से ज्यादा लोगों को अब तक सुरक्षित जगह पहुंचाया है। 13 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें... देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें.. देशभर के मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
