भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे पीटर नेवारो, एलन मस्क के एक्स ने किया बेनकाब

Elon Musk Peter Navarro news : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो को भारत पर निशाना साधना उस समय महंगा पड़ गया जब एलन मस्क की सोशल मीडिया साइट एक्स ने फैक्ट चैक कर उन्हें बेनकाब कर दिया। हालांकि नेवारो को यह रास नहीं आया ...

Sep 7, 2025 - 15:16
 0
भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे पीटर नेवारो, एलन मस्क के एक्स ने किया बेनकाब

navarro musk Elon Musk Peter Navarro news : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो को भारत पर निशाना साधना उस समय महंगा पड़ गया जब एलन मस्क की सोशल मीडिया साइट एक्स ने फैक्ट चैक कर उन्हें बेनकाब कर दिया। हालांकि नेवारो को यह रास नहीं आया और उन्होंने इसे बकवास करार देते हुए एलन मस्क पर ही हमला बोल दिया। ALSO READ: अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर देंगे यूएन में भाषण

 

नेवारो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया था कि भारत रूस से सिर्फ इसलिए तेल खरीद रहा है ताकि मुनाफा कमा सके। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत ने कभी रूस से तेल नहीं खरीदा था। भारत की सरकार की स्पिन मशीन तेजी से काम कर रही है। यूक्रेनियों की हत्या बंद करो। अमेरिकी नौकरियां लेना बंद करो।

 

जब उनकी इस पोस्ट पर X की तरफ से एक फैक्ट-चेकिंग कम्युनिटी नोट जोड़ी गई, तो नवारो बौखला गए। उन्होंने इसे बकवास बताते हुए एलन मस्क पर भी निशाना साधा और कहा कि वह प्रोपेगेंडा को लोगों की पोस्ट में जगह दे रहे हैं।

 

एक्स ने फैक्ट चेक करते हुए पर शुक्रवार को नवारो की पोस्ट के नीचे लगे नोट में लिखा कि भारत ऊर्जा सुरक्षा के लिए रूस से तेल खरीदता है, न कि सिर्फ मुनाफे के लिए। यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं है। भारत कुछ टैरिफ लगाता है, लेकिन अमेरिका को भारत के साथ सेवाओं के व्यापार में अधिशेष है। अमेरिका खुद भी रूस से कुछ वस्तुएं आयात करता है, जो दोहरा रवैया दिखाता है। ALSO READ: ट्रंप ने याद दिलाई दोस्ती तो क्या बोले पीएम मोदी?

 

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीटर नवारो के इन बयानों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने नवारो द्वारा दिए गए गलत और भ्रामक बयानों को देखा है। हम उन्हें स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं। हम अमेरिका के साथ अपने ठोस एजेंडे पर केंद्रित हैं और उम्मीद करते हैं, कि यह संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ेगा।

edited by : Nrapendra Gupta