बीसलपुर बांध में 2 घंटे में बढ़ाई पानी की निकासी:गेट नंबर 9 से अब प्रति सेकेंड 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से एकमात्र गेट नंबर 9 को खोलकर की जा रही पानी निकासी को 2 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे फिर बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे इस गेट को 0.25 मीटर (25 सेंटीमीटर) खोलकर प्रति सेकेंड 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। लेकिन बांध में फिर पानी की आवक बढ़ने से अब इस गेट को सुबह 8 बजे फिर बांध से पानी निकासी बढ़ा दी है। बांध के इस गेट को अब आधा मीटर (50 मीटर) खोलकर प्रति सेकेंड 3005 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। 5 दिन बाद बढ़ाई निकासी टोंक जिले में बीसलपुर बांध में एक बार फिर पानी की आवक बढ़ने से बांध का मात्र गेट खोलकर बनास नदी में की जा रही पानी की निकासी 5 दिन बाद बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे फिर से गेट नंबर 9 को 0.25 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 1503 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही थी। फिर बांध में पानी आवक बढ़ने से सुबह 8 बजे पानी निकासी बढ़ा दी है। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बांध में पानी की आवक फिर से बढ़ने से पानी निकासी बढ़ाई है। बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर बांध से पानी निकासी की जा रही है। जिले में मानसून फिर सक्रिय उधर जिले में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। बीती रात से रुक रुक कई तेज तो कई हल्की और मध्यम गति की बारिश हो रही है। ऐसे में घने बादल छाने से शुक्रवार सुबह से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए है। तापमान भी गिरा है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
