फतेहपुर में करंट लगने से एक महिला की मौत:बचाने गई दूसरी महिला भी करंट की चपेट में आई, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में काम करते समय एक महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने दौड़ी दूसरी महिला भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को करंट से दूर किया। घायल महिलाओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
