पूर्वांचल विवि कर्मचारी संघ चुनाव:14 अक्टूबर को मतदान, 23 सितंबर तक सदस्यता, उसी दिन नतीजे
जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव की तिथियां घोषित हो गई हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. मानस पांडेय ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्य बनने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। प्रारंभिक मतदाता सूची 26 सितंबर को जारी होगी। मतदाता सूची में त्रुटि सुधार 27 सितंबर को किया जाएगा। संशोधित मतदाता सूची 4 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 13 अक्टूबर को जारी होगी। मतदान और परिणाम घोषणा 14 अक्टूबर को होगी। विश्वविद्यालय के 260 से अधिक कर्मचारी मतदान करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद कर्मचारियों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। विभिन्न गुट अपने प्रत्याशियों के चयन में जुट गए हैं। मतदाताओं की अंतिम संख्या मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद स्पष्ट होगी।
