कुशीनगर में गन्ना मूल्य का भुगतान समय से करें:डीएम ने कहा- चीनी मिलों को एस्क्रो खाते में 85% राशि जमा करानी होगी
कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आगामी पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह आदेश उत्तर प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियमन) नियमावली 1954 के अध्याय 3, नियम 48 के तहत जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार, जिले की चीनी मिलों को चीनी, शीरा, प्रेसमड और बगास जैसे उत्पादों की बिक्री या अग्रिम मूल्य से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत सीधे एस्क्रो खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को उनके मूल्य और गन्ना समिति अंशदान का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। एस्क्रो खाते में जमा रकम सिर्फ गन्ना भुगतान के लिए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एस्क्रो खाते में जमा की गई धनराशि का उपयोग केवल गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए किया जाएगा और इसे किसी अन्य मद में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। संबंधित चीनी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध करानी होगी। हाल ही में संपन्न पेराई सत्र के दौरान कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 263.12 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की गई थी। इसके एवज में किसानों को कुल 96254.79 लाख रुपये (लगभग 962.55 करोड़ रुपये) का गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त हुआ, जिससे कुल 2,21,054 गन्ना किसान लाभान्वित हुए। इतना भुगतान कर चुकी हैं चीनी मिलें ढाढ़ा बुजुर्ग (हाटा) ने 66.16 लाख क्विंटल गन्ने के लिए 24112.09 लाख रुपये का भुगतान किया, जिससे 45861 किसान लाभान्वित हुए। रामकोला (प्रा.) ने 71.19 लाख क्विंटल के लिए 26099.20 लाख रुपये का भुगतान किया, जिससे 72748 किसान लाभान्वित हुए। सेवरही ने 69.99 लाख क्विंटल के लिए 25604.77 लाख रुपये का भुगतान किया, जिससे 69310 किसान लाभान्वित हुए। खड्डा ने 24.83 लाख क्विंटल के लिए 9175.78 लाख रुपये का भुगतान किया, जिससे 19946 किसान लाभान्वित हुए। पिपराइच (गोरखपुर) ने 27.84 लाख क्विंटल के लिए 101358.81 लाख रुपये का भुगतान किया, जिससे 12341 किसान लाभान्वित हुए। गड़ौरा (महराजगंज) ने 3.11 लाख क्विंटल के लिए 1127.14 लाख रुपए का भुगतान किया, जिससे 2269 किसान लाभान्वित हुए। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में घोषित गन्ना मूल्य दर में वृद्धि से गन्ना किसानों की आय में और वृद्धि होगी।