Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन
secrets of Vladimir Putin : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के रहस्यमयी नेताओं के रूप में जाना जाता है। उनकी सुरक्षा किले की तरह अभेद्य होती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी एक दिलचस्प बात और उनके विदेशी दौरों के दौरान अपनाए ...

secrets of Vladimir Putin : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के रहस्यमयी नेताओं के रूप में जाना जाता है। उनकी सुरक्षा किले की तरह अभेद्य होती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी एक दिलचस्प बात और उनके विदेशी दौरों के दौरान अपनाए जाने वाले एक अजीबोगरीब तरीके की। पुतिन जब भी किसी देश का दौरा करते हैं, तो अपने साथ एक खास 'पू सूटकेस' ले जाते हैं।
इसमें उनका मल-मूत्र एकत्र किया जाता है। इसे वापस मास्को ले जाया जाता है। इसका कारण है उनकी अभेद्य सुरक्षा। पुतिन की सिक्योरिटी टीम उनके विदेशी दौरों पर बुलेटप्रूफ सूटकेस के साथ चलती है। इनमें से एक सूटकेस जिसे 'पू सूटकेस' कहा जाता है जो खासतौर पर उनके मलमूत्र को इकट्ठा करने के लिए होता है।
ALSO READ: Google Meet और Zoom को भी छोड़ सकता है पीछे WhatsApp का यह फीचर
पिछले कुछ सालों में पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी हैं। कुछ खबरों में कहा गया है कि उन्हें कैंसर, डिमेंशिया या पार्किंसंस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसी खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। फिर भी पुतिन अपनी सेहत को लेकर बेहद सावधान रहते हैं और नहीं चाहते कि उनकी शारीरिक स्थिति की कोई भी जानकारी लीक हो।
2019 में पेरिस में हुए यूक्रेन समिट के दौरान पुतिन को छह बॉडीगार्ड्स के साथ बाथरूम जाते देखा गया था। इनमें से एक गार्ड का काम था कि पुतिन के बाथरूम से निकलते ही उनका मलमूत्र एकत्र करना। इसे खास पैकेट में सील कर सूटकेस में रखा जाता है और फिर मॉस्को ले जाया जाता है। उनके बॉडीगार्ड एक पोर्टेबल टॉयलेट साथ लेकर चलते हैं जिससे उनके मलमूत्र को कहीं और छोड़ने की जरूरत ही न पड़े।
दुश्मनों को मिल सके पुतिन के हेल्थ की जानकारी
यह इसलिए किया जाता है ताकि पुतिन की सेहत और निजी जानकारी को सुरक्षित रखा जा सके। ऐसा माना जाता है कि मल और मूत्र के नमूनों की जांच से किसी व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, बीमारियों और यहां तक कि डाइट और जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है। पुतिन नहीं चाहते कि उनके प्रतिद्वंद्वी देश या खुफिया एजेंसियों को उनकी सेहत से जुड़ी कोई जानकारी मिल सके। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma