हिसार में बुडाना डबल मर्डर का मुख्य आरोपी काबू:अपराधियों को शरण देने का आरोप, माता-पिता जेल में बंद

हिसार जिले के नारनौंद गांव बुडाना में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश को दबोच लिया है। गांव के लोगों का आरोप है कि मामले का रचयिता राजेश ही था। स्टेट क्राइम हिसार की टीम ने सोमवार देर रात राजेश को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं साजिश में शामिल होने के आरोप में आरोपी अनूप के माता-पिता माया देवी और साधुराम भी जेल में बंद हैं। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस डबल मर्डर केस का सच पूरी तरह सामने आएगा। एएसआई की अगुआई में गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश को भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 व 249 के तहत गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई हरियाणा स्टेट क्राइम हिसार की टीम के एएसआई मनोज कुमार की अगुआई में हुई। राजेश की गिरफ्तारी से पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगने की उम्मीद जताई जा रही है। 5 नवंबर को हुई थी किसान की हत्या गांव बुडाना का यह डबल मर्डर केस बेहद दिल दहला देने वाला है। 5 नवंबर को गांव के 62 वर्षीय किसान जयबीर अपने खेतों में बैठे थे। तभी मुख्य आरोपी अनूप समेत अन्य आरोपियों ने तेजधार हथियार और सुओ से हमला कर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को खेत के कुएं में फेंककर फरार हो गए थे। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। महिला कृष्णा की बेरहमी से हत्या जयबीर की हत्या के बाद भी आरोपी यहीं नहीं रुके। 16 नवंबर को गांव के खेल स्टेडियम में आरोपी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान कृष्णा (50) नारनौंद से घर का सामान लेकर स्टेडियम से गुजर रही थी। आरोपियों ने पहले उसके सिर पर लाठी से वार कर गिरा दिया, फिर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को गड्ढे में फैंक दिया था। शव के पास कुत्तों को छोड़ा अंधेरा होने पर आरोपी दोबारा स्टेडियम पहुंचे। इस बार उन्होंने महिला के शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से चाकू से कई वार किए और कुत्तों को शव के पास ले जाकर छोड़ दिया। अगली सुबह 17 नवंबर को पुलिस ने कृष्णा का शव स्टेडियम से बरामद किया। इस वीभत्स वारदात से पूरा गांव सहम गया था।

Sep 9, 2025 - 19:54
 0