हमारे नेता जो कहते हैं, सही कहते हैं-नेहा जोशी:जमुई में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोली-राहुल गांधी नॉन-सीरियस नेता, राजद को बताया प्राइवेट लिमिटेड पार्टी

मंगलवार को भारतीय जनता दल के युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यशाला का समापन किया गया। इस मौके पर जमुई पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर दिए बयान को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनका बयान बिल्कुल सही है। नेहा जोशी ने कहा कि राहुल गांधी नॉन-सीरियस नेता हैं। चुनाव खत्म होते ही वे विदेश में पाए जाते हैं। देश को तोड़ने का काम करने वाले और किसी भी तरह से देश को विभाजित करने का प्रयास करने वाले अर्बन नक्सली कहलाते हैं। तेज प्रताप यादव के उस बयान पर भी नेहा जोशी ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव को घर-परिवार छोड़कर बाढ़ पीड़ितों के बीच होना चाहिए। इस पर नेहा जोशी ने कहा कि राजद पारिवारिक पार्टी है। परिवार में ही इन्हें समझ नहीं आता कि कौन नेता आगे है या पीछे है। आपस में इनकी लड़ाई चलती रहती है। जनता के बीच रहते भाजपा के कार्यकर्ता उन्होंने कहा कि भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा सेवा भाव से जनता के बीच रहते हैं। “हमारा मंत्र है – सेवा ही संगठन। सेवा कीजिए, वोट अपने आप मिलेगा। जहां भी आपदा हो, वहां राजनीतिक बयानबाज़ी नहीं, बल्कि सेवा करनी चाहिए। राष्ट्र प्रथम, बिहार प्रथम कहिए, तब जनता आपको सर-आंखों पर बिठाएगी।” नेहा जोशी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य चुनावी दृष्टिकोण से युवाओं को पार्टी से जोड़ना और भाजपा-एनडीए के विजन को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करेगा। मौके पर जमुई विधायक सह युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयसी सिंह, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी मनीष राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक राज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी सहित कई अन्य बीजेपी के जिला नेता शामिल थे।

Sep 9, 2025 - 19:55
 0