बिहार ने तीरअंदाजी में जीता गोल्ड मेडल:खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट, खिलाड़ी मेडल-नगद पुरस्कार से सम्मानित

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से 'खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025' का आयोजन हुआ। पहले दिन तीरंदाजी के रिकर्व स्पर्धा में बिहार ने गोल्ड मेडल जीता। महिला वर्ग में बिहार के मुंगेर की अंशिका कुमारी ने निशाना लगाया। वहीं, पुरुष वर्ग के विजेता झारखंड के गोल्डी मिश्रा रहे। बिहार आर्चरी एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। झारखंड के कृष्ण पिंगा बने रजत पदक विजेता खेलो इंडिया एनटीपीसी ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट के आज खेले गए मैच के पहले दिन पुरुष वर्ग में झारखंड के ही कृष्ण पिंगा रजत पदक विजेता और छत्तीसगढ़ के आकाश राज कांस्य पदक विजेता रहें। वहीं, चौथे स्थान पर बिहार के शुभम कुमार रहे। दूसरी ओर महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की रूम विश्वास रजत पदक विजेता, पश्चिम बंगाल की ही बसंती महतो कांस्य पदक विजेता रहीं। तीरंदाजी प्रतियोगिता में 320 खिलाड़ी ले रहे भाग इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उड़ीसा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और एसपीएसबी, आरएसबी, सीएसईबी के कुल 350 प्रतिभागी/ प्रशिक्षक/ प्रबंधक/ तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में 200 पुरुष और 120 महिला प्रतिभागी हैं। इसमें बिहार के 36 पुरुष और 36 महिला सहित कुल 72 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 2,00,000 की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

Sep 13, 2025 - 22:26
 0