डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर लगाया कितना टैरिफ, भारत पर सबसे ज्यादा

50 percent tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ की दर 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी है। इसकी धमकी उन्होंने मंगलवार को दी थी कि वे 24 घंटे के भीतर भारत पर टैरिफ बढ़ा देंगे। इसके साथ भारत उन देशों में शुमार हो गया है, जिन ...

Aug 6, 2025 - 23:14
 0
डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर लगाया कितना टैरिफ, भारत पर सबसे ज्यादा


50 percent tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ की दर 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी है। इसकी धमकी उन्होंने मंगलवार को दी थी कि वे 24 घंटे के भीतर भारत पर टैरिफ बढ़ा देंगे। इसके साथ भारत उन देशों में शुमार हो गया है, जिन पर ट्रंप ने सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है। जहां तक रूस और ईरान से तेल खरीदने की बात है तो वह चीन भी खरीदता है, लेकिन ट्रंप के दबाव के आगे नहीं झुका और बाद में ट्रंप ने टैरिफ 145 से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया। संभवत: ट्रंप इस बात का बुरा मान गए कि भारत ने कभी भी यह स्वीकार नहीं किया ट्रंप ने ही भारत-पाक युद्ध रुकवाया था। ट्रंप यह बात 30 से ज्यादा बार यह दावा कर चुके हैं। 

  • ब्राज़ील : ब्राज़ील पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
  • भारत : भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया था, लेकिन रूस से तेल खरीदी के चलते इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। 
  • सीरिया : सीरिया पर 41% टैरिफ लगाया गया। 
  • लाओस और म्यांमार : इन दोनों देशों पर 40% का टैरिफ लगाया गया।
  • स्विट्ज़रलैंड : स्विट्ज़रलैंड पर 39% का टैरिफ लगाया गया।
  • कनाडा : कनाडा पर 35% का टैरिफ लगाया गया है।
  • इराक और सर्बिया : इन दोनों देशों पर 35% का टैरिफ लगाया गया।
  • चीन : डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ दरें कई बार बदलीं। शुरू में 145% तक का टैरिफ लगाया गया था, जिसे बाद में घटाकर 30 फीसदी कर दिया गया।
  • श्रीलंका : 20 प्रतिशत।
  • बांग्लादेश : 20 प्रतिशत। 
  • पाकिस्तान : पाकिस्तान पर टैरिफ को 29% से घटाकर 19% कर दिया गया।
  • यूरोपीय संघ (EU) : यूरोपीय संघ के देशों पर 15% का टैरिफ लगाया गया है।
  • इजराइल : इजराइल पर 15 प्रतिशत। 
  • जापान : 15 प्रतिशत। 
  • जॉर्डन : 15 प्रतिशत। 
  • तुर्की : 15 प्रतिशत।