हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

Old age pension hiked in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्‍य के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ...

Oct 17, 2025 - 22:55
 0
हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

Chief Minister Nayab Singh Saini Old age pension hiked in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्‍य के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन 3000 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति माह कर दी। आज सरकार के एक साल पूरा होने पर पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 'जन विश्वास-जन विकास' समारोह मना रही है।

खबरों केे अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्‍य के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन 3000 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति माह कर दी। आज सरकार के एक साल पूरा होने पर पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ALSO READ: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना, किन महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपए? इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 'जन विश्वास-जन विकास' समारोह मना रही है। सैनी ने कहा कि पिछले साल उनकी सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 217 चुनावी वादों में से 46 पूरे किए। उन्होंने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 90 संकल्प पूरे करने का वादा किया।

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह समारोह न केवल सरकार की सफलताओं का जश्न है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए नई प्रतिबद्धताओं का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने जन विश्वास को मजबूत करने के लिए हर कदम पर विकास को प्राथमिकता दी है।

ALSO READ: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण मुख्यमंत्री सैनी ने विशेष रूप से महिलाओं और दलित समुदायों के उत्थान पर जोर देते हुए बताया कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत 5 लाख से अधिक लड़कियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग विकास की गति को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Edited By : Chetan Gour