सोनीपत में बालग्राम में रह रही लड़की से दुष्कर्म:गृहमाता दो नाबालिगों को दवा दिलाने लाई थी; रास्ते में एक गायब, युवक अरेस्ट

सोनीपत पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और इसके बाद उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की सरकारी संरक्षण में बालग्राम में रह रही थी। वह सहेली के साथ दवाई लेने मेडिकल कॉलेज गई, लेकिन रास्ते में गायब हो गई। पुलिस ने इसमें एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित उर्फ मीता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को बाल ग्राम राई के संयोजक और जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोनीपत ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि बाल ग्राम राई की दो बच्चियां गृहमाता के साथ पीजीआई खानपुर में दवाई लेने गई थीं। लौटते समय, सोनीपत पहुंचने पर एक नाबालिग लड़की अचानक गायब हो गई। उन्होंने नाबालिग लड़की को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मेडिकल में लड़की से रेप की पुष्टि इस घटना के बाद, सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया। बाद में उसकी मेडिकल जांच कराई गई तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। केस में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी जांच टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक रानी ने कोर्ट के आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। साथ ही महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Sep 29, 2025 - 21:18
 0