साइबर ठगी के आरोप में युवक गिरफ्तार:9.70 लाख की धोखाधड़ी की, पुलिस ने जयपुर से दबोचा

करौली साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जयपुर के प्रियानगर, बैनाड रोड से राकेश वर्मा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 9 लाख 70 हजार रुपए की ठगी का आरोप है। यह कार्रवाई भरतपुर रेंज और करौली जिले में चल रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। साइबर थानाधिकारी हरीराम के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 3 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। राकेश वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच में पता चला है कि आरोपी एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले हैदराबाद में भी साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। कई अन्य राज्यों में भी उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में साइबर थाने की टीम के साथ महिला कॉन्स्टेबल रेनू शर्मा और कॉन्स्टेबल संदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

May 13, 2025 - 22:31
 0